खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रभारी शाखा प्रबंधक निलंबित, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सहकारी बैंक ने लिया सख्त निर्णय
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
एम सी बी, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सुशासन तिहार के दौरान शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, दोषियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कदम
MCB ACGN:- छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के दौरान प्राप्त जनशिकायतों पर राज्य सरकार द्वारा त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कोरिया जिले के जिल्दा समिति खड़गंवा में खाद वितरण से जुड़े गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी कोरिया कल्लु प्रसाद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है
मामले में खाद वितरण के दौरान अनियमितता और गबन की शिकायतें सामने आने के बाद जांच की गई जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्रवाई में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर यह कदम उठाया गया है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस प्रकरण में सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे
मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुपालन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा यह निलंबन आदेश जारी किया गया निलंबित अधिकारी सहायक लेखापाल के पद पर कार्यरत थे और उन्हें प्रभारी शाखा प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई थी
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शाखा बैकुंठपुर जिला कोरिया निर्धारित किया गया है जहां वे नियमानुसार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे
सरकारी स्तर पर कहा गया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और इसी कारण शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है
इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी
प्रदीप मिश्रा निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






