नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 552 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 28 ने किया रक्तदान… सेवा संकल्प शिविर में दिखा जनसेवा का जज्बा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

552 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 28 ने किया रक्तदान… सेवा संकल्प शिविर में दिखा जनसेवा का जज्बा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

आदिवासी शक्तिपीठ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया निःशुल्क परीक्षण और उपचार, कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित अधिकारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान; नेत्रदान और देहदान के लिए भी भरे घोषणा पत्र

कोरबा ACGN:- सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 सितंबर 2026 को आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का निःशुल्क लाभ लिया। शिविर का उद्देश्य आमजन को उनके आसपास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के सहयोग से विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्त्री रोग, मेडिसिन, हड्डी रोग, दंत रोग, टीबी, नाक-कान-गला, नेत्र रोग और शिशु रोग से संबंधित जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। जरूरत के अनुसार मरीजों को उपचार एवं दवाओं का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी भी लोगों को दी गई।
शिविर में कुल 552 लोगों का पंजीयन किया गया। इनमें हड्डी रोग के 72, स्त्री रोग के 130, दंत रोग के 56, टीबी से संबंधित 95, नाक-कान-गला के 38 तथा नेत्र रोग से संबंधित 52 लोगों की जांच की गई। इसके अलावा बीपी की जांच 317 और शुगर की जांच 317 लोगों की गई। आयुष विभाग के माध्यम से भी 300 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
शिविर के दौरान नागरिकों को शासन की स्वास्थ्य सुविधाओं और डिजिटल स्वास्थ्य पहचान से जोड़ने का भी प्रयास किया गया। इस दौरान 15 लोगों के आयुष्मान कार्ड, 5 लोगों के वय वंदन कार्ड तथा 170 लोगों के आभा कार्ड बनाए गए। इससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को व्यवस्थित रखने में सहायता मिलने की उम्मीद है।


   कलेक्टर सहित 28 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
स्वास्थ्य शिविर के साथ आयोजित महा रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान कराया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, प्रशिक्षु आईएएस श्री तरुण किरण सहित कुल 28 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
रक्तदान से पहले रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित तरीके से रक्तदान कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद मरीजों के उपचार और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण होती है। लोगों से स्वस्थ रहने की स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील भी की गई।


      नेत्रदान और देहदान के लिए भी आगे आए लोग
शिविर में केवल उपचार और रक्तदान तक ही सीमित नहीं रहते हुए नेत्रदान एवं देहदान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने नेत्रदान के लिए सहमति जताते हुए घोषणा पत्र भरा। वहीं श्रीमती वीणा मिस्त्री, काउंसलर ने देहदान के लिए सहमति जताते हुए घोषणा पत्र भरा।
इस पहल के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि जीवन के बाद भी मानव शरीर और अंग किसी जरूरतमंद के जीवन में उपयोगी साबित हो सकते हैं। नेत्रदान और देहदान के संबंध में लोगों को आवश्यक जानकारी भी दी गई।


जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना अभियान का उद्देश्य
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके घर के आसपास ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सामान्य स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श के लिए लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।


जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की रही मौजूदगी
शिविर में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद श्री रामसिंह अग्रवाल, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन, जिला कोरबा के महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा सहित अन्य प्रतिष्ठित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, मितानिन, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने शिविर में सहभागिता की।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में एक ओर जहां सैकड़ों लोगों ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया, वहीं रक्तदान, नेत्रदान और देहदान जैसी मानवीय पहल के माध्यम से समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश भी दिया गया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन के करीब पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों की भागीदारी भी जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now