नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जेल की सलाखों के पीछे पहुंची न्याय की नजर! बंदियों से संवाद, सुविधाओं और कानूनी मदद का लिया जायजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जेल की सलाखों के पीछे पहुंची न्याय की नजर! बंदियों से संवाद, सुविधाओं और कानूनी मदद का लिया जायजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का ने जिला जेल का किया निरीक्षण, पात्र बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सूरजपुर ACGN:- जिला जेल की व्यवस्थाओं और बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जानने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर श्री थॉमस एक्का ने 22 सितंबर 2026 को जिला जेल सूरजपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और बंदियों को मिलने वाली विधिक सहायता की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक से बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने खाद्य सामग्री, भोजन, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए जेल मैनुअल के अनुरूप बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
संयुक्त निरीक्षण दल ने जेल के भोजनालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और भोजनालय की व्यवस्थाओं को देखा गया। इसके साथ ही जेल में संचालित चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा बंदियों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं के संबंध में जानकारी ली गई।
निरीक्षण दल जेल की विभिन्न बैरकों में भी पहुंचा और बंदियों से सीधे संवाद किया। अधिकारियों ने बंदियों के स्वास्थ्य, विधिक सहायता और अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उपलब्ध विधिक उपचार एवं सहायता के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, जमानत, पैरोल और उपलब्ध कानूनी सहायता की प्रक्रिया के संबंध में भी सामान्य जानकारी दी गई। पात्र बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था के बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेल में निरुद्ध प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसके अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी मिलनी चाहिए। आवश्यकता के अनुसार पात्र बंदियों को उचित कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही जेल प्रशासन को बंदियों की मूलभूत आवश्यकताओं और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री आनंद प्रकाश वारियाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर सुश्री पायल टोपनो, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, जिला जेल अधीक्षक श्री विक्रम गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रशांत सिंह, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री हृदयनारायण श्रीवास्तव, अन्य डिफेंस काउंसिल, अधिवक्ता श्री मनोज सिंह सहित जेल स्टाफ एवं पीएलवी उपस्थित रहे।
यह निरीक्षण जेल की व्यवस्थाओं के साथ-साथ बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और आवश्यक विधिक सहायता तक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now