नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरीफ सीजन के लिए जिले में उर्वरक-बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों पर डीएपी-यूरिया लेने का कोई दबाव नहीं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खरीफ सीजन के लिए जिले में उर्वरक-बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों पर डीएपी-यूरिया लेने का कोई दबाव नहीं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादी पांडेय

समितियों में 28 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध, कृषि विभाग ने अफवाहों से बचने और आवश्यकता अनुसार उठाव करने की अपील की

रायपुर ACGN:- खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए जिले की सहकारी समितियों में उर्वरक और बीजों का पर्याप्त भंडारण किया गया है। कृषि विभाग ने किसानों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अपनी आवश्यकता के अनुसार समय पर खाद एवं बीज का उठाव करने की अपील की है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ सीजन के लिए यूरिया, डीएपी, पोटाश, एसएसपी और एनपीके सहित कुल 75 हजार 700 मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक समितियों में 28 हजार 284 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है।
विभागीय जानकारी के अनुसार वर्तमान में समितियों में 9102 मीट्रिक टन यूरिया और 3092 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। इसके अलावा पोटाश, एसएसपी और एनपीके उर्वरकों का भी पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। अब तक किसानों को कुल 7504 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है तथा वितरण और भंडारण की प्रक्रिया लगातार जारी है।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों पर प्रति एकड़ एक बोरी डीएपी या यूरिया लेने का कोई दबाव नहीं है। किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता और भूमि के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा।
विभाग ने यह भी बताया कि शासन के निर्देशानुसार किसानों को गत वर्ष वितरित यूरिया की 80 प्रतिशत मात्रा उपलब्ध कराई जाएगी जबकि शेष मात्रा पारंपरिक यूरिया उपलब्ध होने पर या वैकल्पिक रूप से नैनो यूरिया के रूप में दी जाएगी। इसी प्रकार डीएपी की 60 प्रतिशत मात्रा उपलब्ध कराई जाएगी तथा शेष मात्रा एनपीके या नैनो डीएपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों के माध्यम से दी जाएगी।
कृषि विभाग ने साफ किया है कि नैनो उर्वरक पूरी तरह वैकल्पिक हैं और किसी भी किसान को इन्हें लेने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा जिले की समितियों में 17 हजार 252 क्विंटल धान बीज का भी भंडारण किया गया है ताकि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध हो सके।
विभाग ने किसानों से यूरिया और डीएपी के वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करने तथा भ्रामक खबरों से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि समितियों में उर्वरकों की उपलब्धता लगातार बनी रहेगी और उठाव के अनुसार पुनः भंडारण किया जाता रहेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now