कोरबा में बिना नंबर प्लेट वाहनों से रेत तस्करी पर सवाल, प्रशासन व परिवहन विभाग की लापरवाही उजागर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोरबा जिले में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के जरिए अवैध रेत परिवहन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। क्षेत्र में ऐसे कई ट्रैक्टर और भारी वाहन खुलेआम सड़कों पर दौड़ते देखे जा रहे हैं, जिन पर न तो नंबर प्लेट लगी होती है और न ही आवश्यक परिवहन दस्तावेज मौजूद रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये वाहन धड़ल्ले से रेत तस्करी और अवैध खनन में लगे हुए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि यदि इन वाहनों से कोई दुर्घटना हो जाए तो उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है, जिससे न केवल कानूनी कार्रवाई प्रभावित होती है बल्कि पीड़ितों को न्याय मिलने में भी देरी होती है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि प्रशासन और परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण ऐसे वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है और बिना नंबर प्लेट वाले वाहन बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
पसान थाना के पास संदिग्ध अवस्था में मिला बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर, अवैध रेत परिवहन का शक
पसान थाना क्षेत्र के पास बीती रात एक ट्रैक्टर संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला, जिससे अवैध रेत परिवहन की आशंका जताई जा रही है। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन पर न तो आगे और न ही पीछे नंबर प्लेट लगी थी।
गश्त के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रैक्टर की जांच की तो उसमें अवैध रेत भरी हुई पाई गई। चालक के पास न तो रॉयल्टी थी और न ही रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज मौजूद थे, जिससे मामला अवैध खनन से जुड़ा प्रतीत हुआ।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर पसान थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। वाहन मालिक और चालक की पहचान की जा रही है इस दौरान अवैध रेत परिवहन पर तहसीलदार एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही प्रारंभ की गई, जिस पर एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है तथा मामले में कानूनी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे बिना नंबर प्लेट वाले वाहन अक्सर रेत परिवहन में संलिप्त देखे जाते हैं, लेकिन सख्त निगरानी के अभाव में इन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






