सिरगिट्टी पुलिस ने सुलझाई अधजली लाश का हत्याकांड, दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मृतक की पहचान और आरोपियों तक पहुंच संभव
बिलासपुर जिले के थाना सिरगिट्टी पुलिस ने 07 नवंबर 2025 को सब्जी मंडी रोड तिफरा में मिले अधजली शव के मामले को सुलझाते हुए हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध क्रमांक 692/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। मृतक की पहचान गोपाल पिता मुन्ना कोल, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेमिया नेवारी थाना जुगैल जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई।

जांच में सामने आया कि मृतक शराब पीने के दौरान आरोपी धनेश लोधी उर्फ राजू और अरुण दास मानिकपुरी से विवाद में पड़ गया। विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर मृतक पर पत्थर से वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का शव और कपड़े जला दिए।
तकनीकी विश्लेषण, टावर डंप, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की जानकारी से पुलिस ने आरोपी तक पहुँच बनाई। सघन पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी अरुण दास मानिकपुरी पिता सुम्मत दास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष निवासी अभिलाषा परिसर तिफरा और धनेश लोधी उर्फ राजू पिता सिद्वराम लोधी उम्र 34 वर्ष निवासी यातायात नगर वार्ड नं. 08 तिफरा को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
थाना सिरगिट्टी पुलिस ने कहा कि अपराधों की गहन जांच और तकनीकी पहलुओं के माध्यम से शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






























