डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय मंच में शिखा जोशी को बड़ी जिम्मेदारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नई दिल्ली
By ACGN 7647981711, 9303948009
महिला उत्थान और राष्ट्र निर्माण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
नई दिल्ली। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय मंच, नई दिल्ली द्वारा श्रीमती शिखा जोशी (पति श्री दीपक जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश) को राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय प्रभारी – महिला प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी द्वारा की गई है।
श्रीमती शिखा जोशी को यह दायित्व तीन वर्षों के लिए प्रदान किया गया है। इस भूमिका में वे महिला उत्थान, राष्ट्र निर्माण और वैचारिक जागरूकता को सशक्त मंच प्रदान करते हुए संगठन के सिद्धांतों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगी। विचार मंच के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक संगठन की सोच को प्रभावी रूप से ले जाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।
उनकी नियुक्ति पर सहयोगियों, संगठन पदाधिकारियों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त करेगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






























