नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केसिंगा में 26 जुलाई से होगा मुनि श्री हिमांशु कुमार जी का चातुर्मास प्रवेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केसिंगा में 26 जुलाई से होगा मुनि श्री हिमांशु कुमार जी का चातुर्मास प्रवेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कालाहांडी, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- बिनोद कुमार जैन

तेरापंथ सभा के प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत, चार माह तक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

कालाहांडी ACGN:- स्थानीय तेरापंथ सभा केसिंगा के प्रतिनिधिमंडल ने आचार्य महाश्रमण जी के विद्वान संत मुनि श्री हिमांशु कुमार जी के सानिध्य में पहुंचकर आगामी चातुर्मास प्रवास को लेकर विस्तृत चर्चा की। विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि मुनि श्री हिमांशु कुमार जी का चातुर्मास प्रवेश 26 जुलाई को प्रातः 9:15 बजे केसिंगा तेरापंथ भवन में होगा।
जानकारी के अनुसार मुनि श्री 22 जुलाई को केसिंगा नगर में प्रवेश करेंगे। पिछले लगभग तीन माह से वे पश्चिम ओड़िशा के विभिन्न क्षेत्रों का पदयात्रा के माध्यम से भ्रमण कर रहे हैं। वर्तमान में वे टीटलागढ़ से बेलगांव होते हुए उत्कला क्षेत्र की ओर विहार कर रहे हैं।


चातुर्मास के दौरान मुनि श्री का लगभग चार माह तक केसिंगा तेरापंथ भवन में प्रवास रहेगा। इस अवधि में धार्मिक प्रवचन, आध्यात्मिक मार्गदर्शन, नैतिक शिक्षा तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
प्रतिनिधिमंडल में तेरापंथ सभा केसिंगा के अध्यक्ष रामकुमार जैन, महासचिव नंदकिशोर जैन, समाजसेवी एवं तेरापंथ भवन के प्रमुख सहयोगी सुंदरलाल जैन, जय भगवान जैन, अजीत जैन तथा मुदित जैन ने मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त कर मार्गदर्शन लिया। इस अवसर पर टीटलागढ़ के विधायक नवीन जैन भी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर — हर खबर पर तिरछी नजर। देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल “अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़”।
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now