तकनीक और नवाचार से कृषि को मिलेगा नया स्वरूप, किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : मंत्री राजेश अग्रवाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अम्बिकापुर, सरगुजा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
किसानों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं, आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने किया आह्वान
सरगुजा ACGN:- छत्तीसगढ़ में कृषि को आधुनिक, लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से लखनपुर स्थित जुनाडीह मल्टीप्लेक्स में प्रतिष्ठित मीडिया इकाई साधना न्यूज के तत्वावधान में आयोजित विशेष कार्यक्रम “अन्नदाता की बात, साधना न्यूज के साथ” में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, कृषि विशेषज्ञ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं और कृषि क्षेत्र में नवाचार के महत्व की जानकारी दी गई।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

आज खेती केवल पारंपरिक कार्य नहीं रह गई है, बल्कि वैज्ञानिक पद्धतियों, तकनीक और नवाचारों के माध्यम से इसे आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों को बेहतर बीज, सिंचाई सुविधा, उर्वरक, कृषि यंत्र और बाजार उपलब्ध कराया जाए, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़े और किसानों की आय में वृद्धि हो।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कृषि यंत्रीकरण, सूक्ष्म सिंचाई, फसल विविधीकरण और मूल्य संवर्धन जैसी योजनाएं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने किसानों से नई तकनीकों को अपनाने और बदलते समय के अनुसार खेती में नवाचार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में किसानों ने भी खेती से जुड़े विषयों, समस्याओं और संभावनाओं को लेकर अपने विचार रखे। मंत्री श्री अग्रवाल ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होंगे तो गांव मजबूत होंगे और गांवों की मजबूती से छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। तकनीक, नवाचार और किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की कृषि व्यवस्था को और सशक्त बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में साधना न्यूज परिवार द्वारा मंत्री राजेश अग्रवाल का सम्मान किया गया। साथ ही कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया। किसानों ने इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता जताई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


