नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामगढ़ महोत्सव से ऐतिहासिक विरासत को मिलेगी वैश्विक पहचान : मंत्री राजेश अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रामगढ़ महोत्सव से ऐतिहासिक विरासत को मिलेगी वैश्विक पहचान : मंत्री राजेश अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अम्बिकापुर, सरगुजा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

29 एवं 30 जून को होगा दो दिवसीय भव्य आयोजन, राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र

सरगुजा ACGN:- सरगुजा जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से 29 एवं 30 जून को विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन स्थल रामगढ़ में दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर अंबिकापुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्किंग, यातायात व्यवस्था, रामजानकी मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था, सीताबेंगरा गुफा से मंदिर तक सुविधाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टॉल सज्जा, शोध संगोष्ठी सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि रामगढ़ केवल पर्यटन स्थल नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। रामगढ़ महोत्सव के माध्यम से इस गौरवशाली धरोहर को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और धार्मिक आस्था से जुड़े रामगढ़ में इस वर्ष महोत्सव को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। आयोजन के दौरान राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।
मंत्री श्री अग्रवाल ने स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र की लोक संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है। रामगढ़ विश्व की प्राचीनतम नाट्यशालाओं में शामिल ऐतिहासिक स्थल है, जहां संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
रामगढ़ महोत्सव-2026 के आयोजन से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now