नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्वोदय से बदलेगी पूर्वी भारत की तस्वीर : प्रधानमंत्री मोदी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पूर्वोदय से बदलेगी पूर्वी भारत की तस्वीर : प्रधानमंत्री मोदी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायरंगपुर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज

विकसित ओड़िशा बनेगा विकसित भारत की ताकत, डबल इंजन सरकार से विकास को मिली नई गति

रायरंगपुर ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओड़िशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होकर राज्य के विकास कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में ओड़िशा तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने मिलकर विकास का नया अध्याय लिखा है, जिससे ओड़िशा निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है।


प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की पूर्वोदय की सोच के तहत पूर्वी भारत का विकास देश के समग्र विकास की कुंजी है। उन्होंने कहा कि कभी पिछड़ेपन की पहचान माना जाने वाला पूर्वी भारत आज देश की प्रगति का प्रवेश द्वार बन रहा है और इसमें ओड़िशा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि ओड़िशा के पास विशाल समुद्री तट, भरपूर खनिज संपदा, कृषि क्षमता और प्रतिभाशाली युवा शक्ति जैसी बड़ी ताकतें हैं। इन्हीं संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। इसके परिणामस्वरूप रेलवे, सड़क, आर्थिक गलियारे, बंदरगाह, ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा और आधुनिक उद्योगों के क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश हो रहा है।


प्रधानमंत्री ने समारोह के दौरान लगभग 47 हजार 600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से बिजली, सड़क, रेल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि उत्कर्ष ओड़िशा जैसे अभियानों के माध्यम से राज्य को लगभग 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जबकि 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कई बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। पिछले दो वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2036 में ओड़िशा अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा और वर्ष 2047 में भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा। विकसित ओड़िशा और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now