लिंगराज के दरबार में पहुंचे सीएम साय, सपत्नीक पूजा कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- ओडिशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
भगवान लिंगराज से छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना, मंदिर की स्थापत्य कला की सराहना
भुवनेश्वर ACGN:- ओडिशा प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
भगवान लिंगराज के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लिंगराज मंदिर की पावन भूमि पर आने और भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर का दिव्य वातावरण मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उन्होंने भगवान लिंगराज से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति तथा प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर की भव्य स्थापत्य कला का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के प्राचीन मंदिर केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि हजारों वर्षों से चली आ रही सभ्यता, संस्कृति और शिल्प परंपरा के जीवंत प्रतीक भी हैं। भगवान लिंगराज मंदिर की भव्यता और उत्कृष्ट वास्तुकला भारतीय सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन स्थापत्य कौशल की समृद्ध परंपरा को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ भौगोलिक रूप से पड़ोसी राज्य होने के साथ-साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं। दोनों राज्यों की लोक परंपराओं, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत में कई समानताएं देखने को मिलती हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्राएं दोनों राज्यों के बीच मौजूद साझा सांस्कृतिक चेतना और आत्मीय संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करती हैं।
लिंगराज मंदिर में मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन के दौरान छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक रिश्तों की निकटता भी उनके वक्तव्य में प्रमुखता से सामने आई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































