सेवा संकल्प में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों से कहा – तैयारी अधूरी तो चलेगा नहीं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बालोद, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
समय-सीमा की बैठक में अभियान की गतिविधियों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश
बालोद ACGN:- जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को अभियान की सभी गतिविधियों को पूरी प्रतिबद्धता, आपसी समन्वय और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और प्रस्तावित गतिविधियों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों के चयन, गतिविधियों की रूपरेखा और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता केवल कागजों में तैयारियां पूरी करने से नहीं, बल्कि गतिविधियों का प्रभाव धरातल पर दिखाई देने से होगी। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।
बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानी’, ‘संगीतमय नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति गांव-गांव तक’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘जल जन सेवा संकल्प’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न गतिविधियों की विभागवार समीक्षा की गई।

अधिकारियों द्वारा बैठक में संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय-सीमा की बैठकों में पूरी तैयारी और आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से समझते हुए निर्धारित गतिविधियों की समय पर तैयारी करनी होगी।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार ‘सुग्घर छत्तीसगढ़’ और ‘सुशासन तिहार’ के दौरान अधिकारियों ने मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया था, उसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान को भी सफल बनाया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों एवं निर्णयों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने सेवा संकल्प अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों का विस्तृत कार्यक्रम तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि शासन की योजनाओं, सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना भी है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक समन्वय और मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री सुरेश साहू, श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, श्रीमती प्राची ठाकुर सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































