भुवनेश्वर में सीएम साय की दो अहम मुलाकातें, राज्यपाल और पूर्व राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
लोक भवन में राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात, पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर की सौजन्य भेंट
भुवनेश्वर ACGN:- ओडिशा प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को भुवनेश्वर में दो महत्वपूर्ण सौजन्य मुलाकातें कीं। मुख्यमंत्री ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय इसके बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता श्री विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने उनके भुवनेश्वर स्थित निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री हरिचंदन से सौजन्य भेंट की और विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय की इन मुलाकातों में पड़ोसी राज्यों के बीच संवाद और आपसी संबंधों की झलक भी देखने को मिली। राज्यपाल से हुई भेंट में समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई, जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ सौजन्य संवाद किया।
मुख्यमंत्री श्री साय का ओडिशा प्रवास लगातार विभिन्न बैठकों और मुलाकातों के कारण चर्चा में है। इससे पहले उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से भी भुवनेश्वर में सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आपसी सहयोग, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की थी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































