नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महात्मा गांधी स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महात्मा गांधी स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

योग से स्वस्थ शरीर, शांत मन और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव : अतिथियों ने दिया संदेश

बरहमपुर ACGN:- गंजाम जिले के बरहमपुर शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बरहमपुर महानगर निगम (BeMC) और विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी बरहमपुर शाखा के संयुक्त सहयोग से रविवार सुबह महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, योग संस्थाओं और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बरहमपुर लोकसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार पाणिग्रही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं बरहमपुर विधायक श्री के. अनिल कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा बरहमपुर महानगर निगम की कमिश्नर एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्रीमती अकावरम शस्या रेड्डी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर योग के महत्व पर अपने विचार रखे।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। आयोजन समिति के सलाहकार श्री सुशांत कुमार सावंत ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का परिचय कराया। अतिथियों को पुष्पगुच्छ और उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का मार्ग दिखाती है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रह सकता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।
योग प्रशिक्षक नीलाक्षी दीदी के नेतृत्व में रूनी मल्लिक और हेमंत सबर के सहयोग से विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान डॉ. शंकर माझी ने योग संकल्प दिलाया, जिसमें लोगों ने मानसिक संतुलन, स्वास्थ्य, शांति और सामाजिक सद्भाव के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इसके बाद श्री अंकित सेनापति के नेतृत्व में “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया” के साथ शांति पाठ किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. समरेंद्र कुमार साहू ने सभी अतिथियों, योग प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। विवेकानंद केंद्र के कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और बरहमपुर महानगर निगम के सहयोग से पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बरहमपुर महानगर निगम द्वारा उपस्थित लोगों को योग टी-शर्ट भी वितरित की गई। कार्यक्रम के बाद मुनिको फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, डॉक्टर्स फोरम बरहमपुर और अर्जुन हस क्लब के सहयोग से स्वस्थ नाश्ते की व्यवस्था की गई। आयोजन ने लोगों को योग, स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now