नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री माझी ने गिनाई उपलब्धियां – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री माझी ने गिनाई उपलब्धियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायरंगपुर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज

2036 तक विकसित ओड़िशा बनाने का संकल्प दोहराया, जनकल्याण और सुशासन को बताया प्राथमिकता

रायरंगपुर ACGN:- ओड़िशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर मयूरभंज जिले के रायरंगपुर स्थित दांडबोस में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विकसित ओड़िशा के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण, सुशासन और समावेशी विकास के लक्ष्य को लेकर लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री माझी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र सेवा में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिली है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में सरकार ने जनता से किए गए कई वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। महिलाओं, गरीबों, किसानों, युवाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनसे राज्य के विकास को नई दिशा मिली है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, आजीविका और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में ओड़िशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकार की उदार औद्योगिक नीति के कारण राज्य निवेशकों की पसंदीदा जगह बनकर उभर रहा है। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।


मुख्यमंत्री श्री माझी ने कहा कि उनकी सरकार सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की सेवा ही सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य है और आने वाले वर्षों में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और सरकार के निरंतर प्रयासों से वर्ष 2036 तक “विकसित ओड़िशा” के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now