नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरकारी बालिका उच्च विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरकारी बालिका उच्च विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

छात्राओं और शिक्षकों ने योग के महत्व को समझते हुए लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

बरहमपुर ACGN:- बरहमपुर महानगर निगम कार्यालय के सामने स्थित सरकारी बालिका उच्च विद्यालय बरहमपुर-2 में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधान शिक्षयत्री श्रीमती बनानी पाणिग्राही की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें विद्यालय की लगभग 150 छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम के दौरान प्रधान शिक्षयत्री श्रीमती बनानी पाणिग्राही ने छात्राओं को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती सुश्री पंडा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के उद्देश्य, योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ तथा नियमित योग अभ्यास के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग स्वस्थ जीवन जीने का सरल और प्रभावी माध्यम है।
योगाभ्यास के दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों ने विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। इसके बाद सभी उपस्थित छात्राओं एवं स्टाफ ने योग को जीवन में अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली।
कार्यक्रम के पश्चात छात्राओं और शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री बालकृष्ण गौड़ ने सुंदर तरीके से किया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now