नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तेरापंथ युवक परिषद केसिंगा की पहल, योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तेरापंथ युवक परिषद केसिंगा की पहल, योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

केसिंगा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- बिनोद कुमार जैन

योग से होगा 3.0 : तीन दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन

केसिंगा ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा देशभर में योग जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में तेरापंथ युवक परिषद केसिंगा द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में 19 जून से 21 जून 2026 तक तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
“योग से होगा 3.0” नाम से आयोजित इस शिविर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रशिक्षिका श्रीमती स्वाति जैन एवं उनके सुपुत्र वर्धमान जैन के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में करीब 40 प्रतिभागियों ने लगातार तीन दिनों तक योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझा।
तेरापंथ युवक परिषद केसिंगा द्वारा पिछले तीन वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लगातार योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष के आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक करना रहा।


शिविर के दौरान प्रशिक्षिका श्रीमती स्वाति जैन ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं, शारीरिक संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने सभी को गृहकार्य के रूप में प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि योग को केवल आयोजन तक सीमित न रखकर जीवन की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।


समापन दिवस 21 जून को तेरापंथ युवक परिषद केसिंगा के अध्यक्ष श्री अभिषेक जैन द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं परिषद के निर्वर्तमान अध्यक्ष श्री अरुण जैन एवं तेयुप संयोजक श्री कमल जैन ने योग प्रशिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागियों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट की व्यवस्था की गई। इसके माध्यम से संतुलित और पौष्टिक आहार को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।
इस तीन दिवसीय योग शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना और समाज में स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश पहुंचाना रहा।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now