नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन टिटिलागढ़ शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन टिटिलागढ़ शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- श्रवण कुमार अग्रवाल

समाज सेवा, एकता और प्रतिभा सम्मान के संदेश के साथ आयोजित हुआ गरिमामय कार्यक्रम

बलांगीर ACGN:- उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन टिटिलागढ़ शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को स्थानीय धर्मशाला में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारियों की शपथ ली तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक नवीन जैन उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल तथा विशेष अतिथि प्रांतीय निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल मौजूद रहे। इसके अलावा केसिंगा शाखा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रांतीय ऑर्गेनाइजिंग वाइस प्रेसिडेंट सत्यनारायण गुप्ता, बलांगीर जोन वाइस प्रेसिडेंट प्रकाश गोयल, शाखा अध्यक्ष बिनोद मरोड़िया, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं शाखा सचिव गोपाल टिबड़ेवाल मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।
अपने संबोधन में विधायक नवीन जैन ने समाज के लोगों से एकजुट रहने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।
प्रांतीय निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने संगठित होकर समाज सेवा करने का संदेश दिया। वहीं केसिंगा शाखा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सम्मेलन के प्रथम एवं एकमात्र शाखा भवन की जानकारी देते हुए प्रथम तल के उद्घाटन समारोह में सभी को आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की उन्नति, समानता, एकता और अखंडता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर हाल ही में ओएएस परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं सहित नगर के सीए, सीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता एवं अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिला सदस्यों और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now