सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित – मंत्री श्री टंक राम वर्मा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
धमतरी छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संतोष तिवारी
पीपरछेड़ी समाधान शिविर में मंत्री ने मौके पर किया त्वरित निराकरण, सुशासन तिहार के तहत ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
धमतरी ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत धमतरी जिले के विकासखंड धमतरी स्थित ग्राम पीपरछेड़ी में आयोजित समाधान शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिविर में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कराया।
मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान स्वीकृत किए गए हैं, साथ ही किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और समय पर बोनस वितरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।

पीपरछेड़ी क्लस्टर के अंतर्गत 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने इस शिविर में भाग लिया और कुल 3,021 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 164 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 40 समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें अब तक 10 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से लगभग 120 प्रकार की सेवाएं ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही हैं।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को कृषि यंत्र, मत्स्य उपकरण, सुपोषण किट, बीपी मशीन, ट्राईसाइकिल, राशन कार्ड एवं आवास की चाबियां वितरित की गईं, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।षक:- पीपरछेड़ी समाधान शिविर में मंत्री ने मौके पर किया त्वरित निराकरण, सुशासन तिहार के तहत ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
धमतरी ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत धमतरी जिले के विकासखंड धमतरी स्थित ग्राम पीपरछेड़ी में आयोजित समाधान शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिविर में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कराया।
मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान स्वीकृत किए गए हैं, साथ ही किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और समय पर बोनस वितरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।
पीपरछेड़ी क्लस्टर के अंतर्गत 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने इस शिविर में भाग लिया और कुल 3,021 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 164 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 40 समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें अब तक 10 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से लगभग 120 प्रकार की सेवाएं ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही हैं।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को कृषि यंत्र, मत्स्य उपकरण, सुपोषण किट, बीपी मशीन, ट्राईसाइकिल, राशन कार्ड एवं आवास की चाबियां वितरित की गईं, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space