ट्रैफिक पुलिस की नजर से नहीं बच पाया संदिग्ध! चाकू और धारदार कड़े के साथ युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
तेलीबांधा क्षेत्र में क्यूआरटी टीम की पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
रायपुर ACGN:- शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा पेट्रोलिंग और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात थाना तेलीबांधा क्षेत्र में क्यूआरटी-2 टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू और धारदार कड़ा बरामद हुआ।
पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक क्रमांक 1720 हरिवंश कंवर और आरक्षक क्रमांक 1996 रज्जाब खान द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को रोककर विधिवत तलाशी ली गई थी। पूछताछ में उसने अपना नाम जयकिशन विश्वकर्मा, पिता स्वर्गीय तोखन विश्वकर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी भगत सिंह मंदिर, हसौद, थाना मंदिर हसौद, रायपुर बताया।
यातायात पुलिस की टीम ने बरामद धारदार हथियारों सहित संदेही को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना तेलीबांधा के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 414/26 दर्ज कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अनुसार शहर में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए लगातार पेट्रोलिंग एवं चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध हथियार या धारदार वस्तु लेकर चलना दंडनीय अपराध है। शहर को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
पुलिस ने नागरिकों से यह भी कहा है कि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देने पर तत्काल डायल 112, नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































