नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पान मसाले की आड़ में नशे की खेप! 48 घंटे में 14.555 किलो गांजा बरामद, 4 गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पान मसाले की आड़ में नशे की खेप! 48 घंटे में 14.555 किलो गांजा बरामद, 4 गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

सरस्वती नगर, कबीर नगर और टिकरापारा पुलिस की लगातार कार्रवाई; ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और मोबाइल समेत करीब 9.56 लाख रुपये का मशरूका जब्त

रायपुर ACGN:- रायपुर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के वेस्ट जोन में 22 और 23 सितंबर 2026 को तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 14.555 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने इन मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई है। तीनों मामलों में गांजे के साथ एक ई-रिक्शा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 9 लाख 56 हजार 500 रुपये है।
डीसीपी वेस्ट जोन श्री रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन तथा एडीसीपी श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक श्री ईशू अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना सरस्वती नगर, कबीर नगर और टिकरापारा पुलिस ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
सरस्वती नगर में ई-रिक्शा से 9.440 किलो गांजा बरामद
22 सितंबर को थाना सरस्वती नगर पुलिस को सूचना मिली कि कोटा स्थित वाटिका नगर के खाली मैदान के पास ई-रिक्शा में सवार दो व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक चेतन चंद्राकर के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।


पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान “मधुबन पान मसाला सजल” लिखी पैकिंग के अंदर भूरे रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटा 9.440 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे की कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये तथा ई-रिक्शा क्रमांक CG 04 PM 3234 की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। कुल जब्ती 7 लाख 50 हजार रुपये की है।
मामले में अपराध क्रमांक 205/2026 के तहत धारा 20(ख) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईशु दास क्षत्रिय, उम्र 44 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी कोटा और संजु महानंद, उम्र 27 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी कोटा के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।
कबीर नगर में 2.615 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
22 सितंबर को थाना कबीर नगर पुलिस को क्षेत्र में मादक पदार्थ के अवैध कारोबार की सूचना मिली। थाना प्रभारी गगन बाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फेस-04 कबीर नगर में घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 2.615 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने गांजे के साथ POCO और VIVO कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा TVS Raider मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QM 4690 जब्त की। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 81 हजार 500 रुपये बताई गई है। मामले में अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई।


इस मामले में गुरमीत मार्कण्डेय, उम्र 24 वर्ष, निवासी सतनामी बस्ती अटारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसी कार्रवाई में एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया, जिसके संबंध में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई है। उसकी पहचान कानून के प्रावधानों के तहत गोपनीय रखी गई है।
भाठागांव बस स्टैंड पर 2.500 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
23 सितंबर को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली कि भाठागांव बस स्टैंड के गेट नंबर 01 के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक गौरी शंकर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने घेराबंदी की और बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान पीले रंग के थैले के अंदर खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटे पैकेट में 2.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। मामले में अपराध क्रमांक 890/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट में अपराध दर्ज कर आरोपी शैफ अली उर्फ बाबू जी.एस.टी., उम्र 31 वर्ष, निवासी बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी, रायपुर को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने कहा है कि मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के साथ-साथ इस कारोबार को संरक्षण या सहयोग देने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस के अनुसार नशे की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े लोगों तक पहुंचना अभियान की प्राथमिकता है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दें। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now