नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक धराए, सट्टे पर भी शिकंजा! मध्य जोन में 4 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक धराए, सट्टे पर भी शिकंजा! मध्य जोन में 4 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

कोतवाली डिवीजन में बुधवार को अभियान स्तर पर कार्रवाई, 3 धारदार चाकू, मोबाइल और ₹1,400 नगद बरामद

रायपुर ACGN:- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन में आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार, 23 सितंबर 2026 को कोतवाली डिवीजन के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार इस दौरान 03 आर्म्स एक्ट और 01 सट्टा प्रकरण में कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रणवीर सेंदरे उर्फ रेमो, पिता रिक्कू सेंदरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी गांधी नगर कालीबाड़ी, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 11.5 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद किया। मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


इसी क्रम में थाना गंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए परमेश्वर साहू, पिता रोहित कुमार साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी बरोंडा चौक, मलेरिया ऑफिस के पास, महासमुंद तथा सोमू साहू, पिता ललितराम साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी भलेसर, थाना सिटी कोतवाली, जिला महासमुंद को धारदार चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक दोनों के कब्जे से क्रमशः 13.6 इंच और 13.5 इंच लंबे धारदार चाकू बरामद हुए। दोनों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।


वहीं थाना मौदहापारा पुलिस ने ललिता चौक के पास सट्टा खेलने-खिलाने की सूचना पर कार्रवाई की। इस दौरान रवि डोरेले, पिता इतवारी डोरेले, उम्र 48 वर्ष, निवासी रामकुंड छोटी किराना के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से Samsung Galaxy मोबाइल फोन और ₹1,400 नगद बरामद किया। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब ₹6,400 बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों, अवैध शराब की बिक्री, सट्टा तथा अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और चिन्हांकित चाकूबाजों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार की कार्रवाई में कुल 03 आर्म्स एक्ट प्रकरणों में 03 आरोपी तथा 01 सट्टा प्रकरण में 01 आरोपी गिरफ्तार किए गए। कार्रवाई के दौरान 03 धारदार चाकू, 01 मोबाइल फोन और ₹1,400 नगद बरामद किया गया। पुलिस ने कहा है कि आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान स्तर पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now