खिलौनों से सजेगा जरूरतमंद बच्चों का बचपन, टॉय बैंक में उमड़ी सेवा की भावना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया खिलौनों का दान, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, संचालक आयुष राजेंद्र कुमार कटारा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह समेत 90 लोगों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
रायपुर ACGN:- सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर में सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े छह अलग-अलग सेवा अभियानों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की पहल करते हुए टॉय बैंक के माध्यम से खिलौने एकत्रित किए गए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वयं टॉय बैंक में खिलौने दान कर अभियान में सहभागिता की और नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की।


इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, संचालक आयुष श्री राजेंद्र कुमार कटारा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी टॉय बैंक में खिलौने दान किए। इनके साथ कुल 90 लोगों ने टॉय बैंक में खिलौने देकर सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।


टॉय बैंक में जमा किए गए खिलौने जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य केवल बच्चों को खेलने के लिए खिलौने उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उनके बचपन में खुशियों के रंग भरना, खेल के माध्यम से उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना और सीखने की क्षमता को प्रोत्साहित करना भी है।

कई बच्चों के लिए खिलौना सामान्य सी चीज हो सकती है, लेकिन जरूरतमंद बच्चे के हाथ में पहुंचने वाला यही छोटा सा खिलौना उसके चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है। सेवा संकल्प अभियान इसी छोटी-सी खुशी को सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।


जिला प्रशासन के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नागरिकों को सेवा कार्यों से जोड़ने और समाज में सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। टॉय बैंक इसी सोच का एक हिस्सा है, जिसके जरिए समाज के सक्षम लोग अपने घरों में अनुपयोगी या अतिरिक्त पड़े खिलौनों को जरूरतमंद बच्चों के लिए उपयोगी बना सकते हैं।


यह पहल इस संदेश के साथ आगे बढ़ रही है कि सेवा हमेशा बड़ी सहायता से ही नहीं होती। कभी-कभी किसी बच्चे के लिए दिया गया एक छोटा सा खिलौना भी उसके बचपन की एक खूबसूरत याद बन सकता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































