नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ के बच्चों ने “जय जोहार” कहकर नॉर्वे में किया पीएम मोदी का अभिनंदन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ के बच्चों ने “जय जोहार” कहकर नॉर्वे में किया पीएम मोदी का अभिनंदन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ओस्लो, नॉर्वे

By ACGN 7647981711, 9303948009


संवाददाता :- अरविन्द तिवारी

पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा और संस्कृति की झलक ने विदेश में बिखेरा प्रदेश की लोकपरंपरा का रंग

ओस्लो ACGN :- भारतीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान एनएसीएचए नॉर्डिक चैप्टर की ओर से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार तरीके से प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर “जय जोहार” कहकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। विदेश की धरती पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की इस अनोखी प्रस्तुति ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय का दिल जीत लिया और सभी ने बच्चों की सराहना की।
इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में बिलासपुर मूल निवासी 10 वर्षीय अभिनव कुमार पांडेय और भिलाई मूल निवासी 14 वर्षीय चारु पांडेय शामिल रहे। अभिनव ने पारंपरिक धोती-कुर्ता, पीला गमछा और सांस्कृतिक साफा पहनकर छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा को जीवंत किया। वहीं चारु ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी शैली की साड़ी, जनजातीय आभूषण और पारंपरिक श्रृंगार के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। बच्चों की इस प्रस्तुति ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारतीय समुदाय को गौरवान्वित किया।
एनएसीएचए नॉर्डिक चैप्टर के सदस्यों ने बताया कि संस्था लगातार विदेशों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, भाषा और परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में “जय जोहार” के साथ की गई यह प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का एक विशेष प्रयास था। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि विदेश में रहकर भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़कर रखना बेहद जरूरी है और बच्चों ने यह संदेश बहुत सुंदर तरीके से दुनिया तक पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में दो दिवसीय दौरे पर नॉर्वे पहुंचे थे। यह पिछले 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक नॉर्वे यात्रा रही। इस दौरान नॉर्वे ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ प्रदान किया। यह सम्मान रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है और प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह 32वां वैश्विक सम्मान है।
ओस्लो में आयोजित इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। दोनों देशों के बीच ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा भी की गई। इसके तहत ब्लू इकोनॉमी, ग्रीन शिपिंग, स्वच्छ ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा और आर्कटिक अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। भारत और नॉर्वे के बीच कई महत्वपूर्ण एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने ओस्लो में डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। उन्होंने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन से भी मुलाकात की। ओस्लो सिटी हॉल में आयोजित भारत-नॉर्वे व्यापार एवं अनुसंधान शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के विकास में नॉर्वे के निवेशकों को भागीदार बनने और निवेश बढ़ाने का आमंत्रण दिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now