नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिवनाथ नदी किनारे किसका चल रहा था नशे का कारोबार? 395 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शिवनाथ नदी किनारे किसका चल रहा था नशे का कारोबार? 395 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय

पुलगांव पुलिस ने ग्राहक तलाश रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा, अल्प्राजोलम की 395 टैबलेट और नकद रकम जब्त; कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1.58 लाख बताई गई।

दुर्ग ACGN:- नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलगांव थाना पुलिस ने शिवनाथ नदी पचरी के पास कथित रूप से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की 395 टैबलेट और बिक्री की ₹500 नकद रकम बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1,58,500 बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 10 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी पचरी, पुलगांव के पास महरून रंग की फुल टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहने एक व्यक्ति नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस टीम हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ मौके पर पहुंची तथा घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान सोमेश्वर साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, वार्ड क्रमांक 55, पुलगांव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की कुल 395 टैबलेट और ₹500 नकद बरामद हुए। पुलिस ने सामग्री जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 987/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सार्वजनिक स्थान के आसपास प्रतिबंधित टैबलेट रखकर ग्राहकों की तलाश में था। इस कार्रवाई में थाना पुलगांव के थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके आसपास की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित से जुड़े मुद्दे हम तक पहुंचाएं। खबर भेजने के लिए संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now