नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हुनर दिखाने का मौका, साहस का मिलेगा मंच! 20 नवंबर को गूंजेगी महिला शक्ति की आवाज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हुनर दिखाने का मौका, साहस का मिलेगा मंच! 20 नवंबर को गूंजेगी महिला शक्ति की आवाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

गायन, नृत्य, नाटक से लेकर चित्रकला तक पांच विधाओं में दिखेगी प्रतिभा, 15 और 16 नवंबर को ऑडिशन, 20 नवंबर को होगा भव्य ग्रैंड फिनाले।

रायपुर ACGN:- महिलाओं की प्रतिभा को पहचान और उनके हुनर को मंच देने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में ‘वीरांगना शौर्य उत्सव – तिरंगा शक्ति फेस्ट’ आयोजित किया जा रहा है। इस उत्सव में महिला शक्ति, साहस, कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
इस आयोजन का मकसद सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है। इसके तहत गायन, नृत्य, वाद्ययंत्र वादन, नाटक और चित्रकला सहित पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
प्रतिभागियों के चयन के लिए 15 एवं 16 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक ऑडिशन आयोजित होंगे। इसका स्थान कला केंद्र, इंटरनेशनल स्विमिंग पूल के पीछे, जी.ई. रोड, रायपुर निर्धारित किया गया है। इच्छुक महिलाएं एवं बालिकाएं इन निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं।
इस उत्सव का ग्रैंड फिनाले 20 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड, रायपुर में आयोजित होगा। यहां विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला शक्ति, शौर्य और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिलेगी।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले की महिलाओं एवं बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने की अपील की है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि यह आयोजन केवल महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए है। ऑडिशन और कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9109029034 एवं 9669039034 पर संपर्क किया जा सकता है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपनी महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now