नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “ऑपरेशन शंखनाद” का असर, कुख्यात गौ तस्कर ने किया सरेंडर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“ऑपरेशन शंखनाद” का असर, कुख्यात गौ तस्कर ने किया सरेंडर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


संवाददाता – संजय जेठवानी

पुलिस दबाव में फरार आरोपी गिरफ्त में, मुख्यधारा में लौटने की जताई इच्छा

रायगढ़ पुलिस द्वारा गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” का बड़ा असर सामने आया है, जहां लंबे समय से फरार कुख्यात गौवंश तस्कर रब्बुल खान ने आखिरकार पुलिस दबाव के चलते सरेंडर कर दिया। लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी रब्बुल खान, निवासी करवाजोर लैलूंगा, वर्ष 2023 और 2026 में दर्ज गौ तस्करी के मामलों में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार दबाव, पतासाजी और अभियान की सख्ती के चलते उसके छिपने के सभी ठिकाने खत्म हो गए, जिसके बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया।


इससे पहले फरवरी माह में लैलूंगा पुलिस ने आरोपी के साथी देवानंद यादव को 16 गौवंश के साथ झगरपुर मार्ग से गिरफ्तार किया था, जिन्हें ओडिशा ले जाया जा रहा था। उसी मामले में रब्बुल खान की संलिप्तता सामने आई थी और तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।


पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने गौ तस्करी के अपराध को छोड़कर सामान्य जीवन जीने और समाज की मुख्यधारा में लौटने की इच्छा भी जताई है, जिसे पुलिस अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौ तस्करों के लिए अब केवल दो ही विकल्प हैं, या तो सरेंडर करें या कानून की गिरफ्त में आएं। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध छोड़ने वालों को अवसर दिया जाएगा, लेकिन अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now