नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीषण गर्मी में राहत, शहर के चौक-चौराहों पर निगम ने शुरू किए प्याऊ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भीषण गर्मी में राहत, शहर के चौक-चौराहों पर निगम ने शुरू किए प्याऊ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

राहगीरों को मिलेगा शुद्ध और ठंडा पेयजल, जरूरत अनुसार और प्याऊ खोलने के निर्देश
कोरबा ACGN:- बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर पालिक निगम कोरबा ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अस्थायी प्याऊ का संचालन शुरू कर दिया है, ताकि राहगीरों और जरूरतमंद नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके। निगम के सभी जोन के प्रमुख स्थानों पर प्याऊ स्थापित किए गए हैं और आवश्यकता के अनुसार अन्य स्थानों पर भी इनकी व्यवस्था की जा रही है।


कोरबा की महापौर संजूदेवी राजपूत और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जोन कमिश्नरों को प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अस्थायी प्याऊ खोलने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम के सभी जोनों में आज से प्याऊ का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।
महापौर और आयुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि प्याऊ में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा घड़ों में प्रतिदिन शुद्ध और ताजा पानी भरकर रखा जाए, जिससे नागरिकों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार और अधिक स्थानों पर प्याऊ स्थापित करने तथा पूरे ग्रीष्म ऋतु के दौरान इनका नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।


निगम की इस पहल से गर्मी के दिनों में राहगीरों, श्रमिकों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now