नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साथ में खिंचवाए फोटो बने ब्लैकमेलिंग का हथियार! वायरल करने की धमकी देकर वसूले 2 लाख रुपये, युवती गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

साथ में खिंचवाए फोटो बने ब्लैकमेलिंग का हथियार! वायरल करने की धमकी देकर वसूले 2 लाख रुपये, युवती गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप, सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवती को गिरफ्तार किया।

बिलासपुर ACGN:- साथ में खिंचवाए गए फोटो का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देना और बदनामी का डर दिखाकर पैसे वसूलना, बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय युवती प्राची कश्यप को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती पर फोटो और वीडियो वायरल नहीं करने के नाम पर एक युवक से 2 लाख रुपये वसूलने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खपरगंज कल्लू बाड़ा निवासी 28 वर्षीय सूर्या सोनी ने 18 नवंबर 2026 को थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार, प्राची कश्यप वर्ष 2025 में उसकी दुकान में काम करने आई थी और करीब तीन वर्ष तक वहां काम करने के बाद चली गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई और फोन पर बातचीत तथा चैटिंग होने लगी। परिचय के दौरान दोनों ने साथ में कुछ फोटो भी खिंचवाए थे।
आरोप है कि बाद में युवती ने उन्हीं फोटो को दूसरे लोगों के बीच वायरल कर सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर भी रकम मांगी गई। बदनामी के डर से युवक ने युवती को ऑनलाइन और नगद माध्यम से कुल 2 लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद बार-बार फोन कर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए और पैसे की मांग किए जाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, रकम नहीं देने पर युवती आत्महत्या करने की धमकी भी देती थी।
शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 692/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2), 296 और 351(3) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को 18 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवती की पहचान प्राची कश्यप, पिता अशोक कश्यप, उम्र 20 वर्ष, निवासी गौठान के पास लोफंदी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह मामला बताता है कि निजी फोटो और वीडियो का इस्तेमाल किसी को डराने, बदनाम करने या पैसे वसूलने के लिए करना गंभीर अपराध है। ऐसी धमकियों के सामने दबाव में आने के बजाय पीड़ित को समय रहते पुलिस से शिकायत करनी चाहिए, ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now