नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ड्यूटी के दौरान जवान की मौत के बाद परिवार को मिला 1.08 करोड़ का सहारा, बेटे को मिली अनुकंपा नियुक्ति – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ड्यूटी के दौरान जवान की मौत के बाद परिवार को मिला 1.08 करोड़ का सहारा, बेटे को मिली अनुकंपा नियुक्ति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिवंगत आरक्षक सोनवीर कुमार की पत्नी प्रीति देवी को सौंपा बीमा राशि का चेक; 12 साल से अधिक समय तक पुलिस बल में दी थी सेवा, बेटे दिवेश कुमार को बाल आरक्षक के रूप में मिल चुकी है नियुक्ति।

रायपुर ACGN:- वर्दी पहनकर प्रदेश की सुरक्षा में जुटे पुलिस जवानों के परिवारों की आर्थिक सुरक्षा के लिए सैलरी पैकेज बीमा योजना मुश्किल समय में बड़ा सहारा बन रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 17वीं वाहिनी, कबीरधाम में पदस्थ रहे दिवंगत आरक्षक सोनवीर कुमार के परिवार को 1 करोड़ 8 लाख रुपये की बीमा सहायता मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह तथा जेल मंत्री विजय शर्मा ने महानदी भवन, नवा रायपुर में उनकी पत्नी प्रीति देवी को बैंक ऑफ बड़ौदा की सैलरी पैकेज बीमा योजना के तहत राशि का चेक सौंपा।


इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के किसी सदस्य को खोने की पीड़ा अपूरणीय होती है। हालांकि, ऐसी कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा की व्यवस्था परिवार को आगे बढ़ने का संबल देती है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, इसलिए उनके साथ-साथ उनके आश्रित परिवारों की सुरक्षा और कल्याण भी बेहद जरूरी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों के वेतन खातों से जुड़ी बीमा सुविधाएं आकस्मिक परिस्थितियों में परिवारों के लिए आर्थिक सहारा बन रही हैं। इस सुरक्षा व्यवस्था का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में नगर सैनिकों और फायर फाइटर्स को भी सैलरी पैकेज बीमा योजना से जोड़ा गया है, ताकि आपातकालीन सेवाओं में लगे जवानों के परिवारों को भी इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों से कहा कि बीमा राशि प्राप्त करने वाले परिवार को सुरक्षित निवेश और उचित वित्तीय प्रबंधन के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाए, जिससे यह राशि परिवार की दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा और बच्चों के भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो सके। साथ ही संबंधित अधिकारियों को दिवंगत आरक्षक के परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली शेष सहायता और अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सोनवीर कुमार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 17वीं वाहिनी, कबीरधाम के अंतर्गत कैंप घाघरा में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने पुलिस बल में 12 वर्षों से अधिक समय तक सेवाएं दी थीं। 22 दिसंबर 2025 को गोली लगने की घटना में उनका आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के सैलरी पैकेज के प्रावधानों के तहत उनकी पत्नी एवं नामिनी प्रीति देवी को 1 करोड़ 8 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। परिवार को राहत देने की दिशा में उनके पुत्र दिवेश कुमार को बाल आरक्षक के रूप में अनुकंपा नियुक्ति भी दी जा चुकी है।


पुलिसकर्मियों के साथ नगर सैनिकों और अग्निशमन कर्मियों को भी सुरक्षा
छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने अधिकारी-कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों की आर्थिक सुरक्षा के उद्देश्य से विभिन्न बैंकों के साथ सैलरी पैकेज संबंधी समझौते किए हैं। इसके तहत पात्र पुलिसकर्मियों को वेतन खाते के साथ बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। आकस्मिक मृत्यु अथवा दुर्घटना की स्थिति में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आश्रित परिवारों को सहायता मिलती है। अब इस व्यवस्था में नगर सैनिकों और फायर फाइटर्स को भी शामिल किया गया है।


बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अब तक पुलिस बल के पांच कर्मियों के मामलों में सैलरी पैकेज के तहत बीमा सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह राशि परिवारों की आर्थिक स्थिरता, बच्चों की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, सीएएफ की 17वीं बटालियन के कमांडेंट कमलेश चंदेल, बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक दिवाकर प्रसाद सिंह, उप महाप्रबंधक प्रभाकर कुमार और सहायक महाप्रबंधक मधुसूदन कुमार उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now