नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोपाष्टमी से जनजातीय गौरव तक, फिर भाजपा के दीपावली मिलन में पहुंचे अरुण साव, कोरबा में दिनभर चला कार्यक्रमों का सिलसिला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गोपाष्टमी से जनजातीय गौरव तक, फिर भाजपा के दीपावली मिलन में पहुंचे अरुण साव, कोरबा में दिनभर चला कार्यक्रमों का सिलसिला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कनबेरी गौधाम में गौसेवा का संदेश, राजीव गांधी ऑडिटोरियम में जनजातीय नर्तक दलों से संवाद और मांदर की थाप पर थिरके उप मुख्यमंत्री; भाजपा जिला कार्यालय के दीपावली मिलन में कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं


कोरबा ACGN:- जनजातीय गौरव दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव का सोमवार को दिनभर विभिन्न आयोजनों में व्यस्त कार्यक्रम रहा। उनके कोरबा प्रवास की शुरुआत ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम से हुई, जहां उन्होंने गोपाष्टमी के अवसर पर गौमाता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद वे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम पहुंचे।

यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले जनजातीय नर्तक दलों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और उनकी पारंपरिक कला-संस्कृति के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात वे कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे। उनके आगमन में कुछ विलंब जरूर हुआ, लेकिन इसके बावजूद जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।


ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम में आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गौमाता की सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि गौधाम किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है। भारतीय संस्कृति में गौमाता का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। दूध, गोमूत्र और गोबर मानव जीवन तथा प्रकृति के लिए उपयोगी हैं। गौमाता का संरक्षण केवल परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने सभी से गौसेवा और संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने श्री अग्रसेन गौधाम में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही बताया कि गौरव पथ निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।


इसके बाद उप मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंच पर अपने संबोधन में उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों और नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि इन वीरों की गाथाएं नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया और कम उम्र में ही अंग्रेजी शासन के अत्याचारों के विरुद्ध आवाज बुलंद की।


अरुण साव ने शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और गेंद सिंह नायक जैसे जनजातीय नायकों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके बलिदान को हर घर तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने जनजातीय समाज की देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच को गौरव का विषय बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण दिया।

साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनजातीय बहुल क्षेत्रों में आवास, सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया और उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में चौक का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया गया है। उन्होंने जनजातीय नायकों की विरासत को याद रखने और आगे बढ़ाने की अपील की।


कार्यक्रम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, शहीद परिवारों के सदस्यों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, समाज प्रमुखों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। जनजातीय नर्तक दलों ने पारंपरिक लोकनृत्य और ढोल-मांदर की थाप पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री लखनलाल देवांगन ने नर्तक दलों के बीच पहुंचकर मांदर भी बजाया और उनके साथ कदम मिलाकर लोकनृत्य का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े स्टॉल एवं प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहे।


जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सभी के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी स्नेह, सद्भाव और संगठनात्मक एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।


गोपाष्टमी पर गौसेवा का संदेश, जनजातीय गौरव दिवस पर वीर नायकों के बलिदान का स्मरण और मांदर की थाप पर लोकसंस्कृति के साथ जुड़ाव के बाद भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात इन आयोजनों के बीच उप मुख्यमंत्री का कोरबा प्रवास दिनभर चर्चा में रहा।

इस दौरान उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, श्री गोपाल मोदी, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जनपद अध्यक्ष अशोका बाई, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाज प्रमुख और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपील : आपके आसपास की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को हम तक पहुंचाएं। आपकी आवाज को प्रमुखता से उठाने के लिए संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now