नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रहस्यमय हालात में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद के पीछे छिपा कौन सा राज? चाकू-डंडे और लोहे की छड़ से हमला, 10 नामजद पर एफआईआर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रहस्यमय हालात में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद के पीछे छिपा कौन सा राज? चाकू-डंडे और लोहे की छड़ से हमला, 10 नामजद पर एफआईआर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

दो साल पुराने जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया खूनी मोड़, एक ही परिवार के कई लोग घायल; कापू पुलिस ने दर्ज किया मामला, अब जांच से खुलेगा विवाद के पीछे का सच।

रायगढ़/कापू। जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम समनिया में जमीन और रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई मारपीट की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। एक ही परिवार के कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दो साल से चला आ रहा विवाद उस सुबह अचानक इतना हिंसक कैसे हो गया? शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सहदेव सक्सेना अपने परिवार के साथ घर की परछी में मौजूद था, तभी पड़ोस में रहने वाले परदेशी बघेल के परिवार के 10 लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उनके हाथों में चाकू, डंडे और लोहे की छड़ थी। विवाद के दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के बाद घर में घुसकर हमला किया गया।
हमले में बसंत सक्सेना, इतवारिन बाई और शिकायतकर्ता सहदेव सक्सेना के घायल होने की जानकारी दी गई है। बसंत सक्सेना के सिर, हाथ, पैर और हथेली सहित कई हिस्सों में चोटें आईं, जबकि इतवारिन बाई के सिर और हाथ-कलाई पर चोट लगने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता सहदेव सक्सेना के हाथ, बांह, सिर और पीठ पर भी चोटें आई हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिनोद बघेल, राकेश बघेल, रोशन बघेल, मालिक राम बघेल, राजेश बघेल, पद्मा बघेल, करिश्मा बघेल, मीना बघेल, अंशु माला बघेल और सरिता बघेल के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
कापू थाना में अपराध क्रमांक 0129/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 296, 115(2), 351(3), 118(1) और 126(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक देव लाल राठिया द्वारा की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजह, विवाद की वास्तविक स्थिति और घटना में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है। जमीन और रास्ते का विवाद आखिर किस बात पर इतना बढ़ा कि मामला चाकू और लोहे की छड़ तक पहुंच गया, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
अब नजर पुलिस की जांच पर है, क्या यह केवल पुराना जमीन विवाद था या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है?

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now