नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजमेरगढ़ में पर्यटन विकास की संभावनाओं का हुआ अवलोकन, जनसहभागिता मॉडल की सराहना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजमेरगढ़ में पर्यटन विकास की संभावनाओं का हुआ अवलोकन, जनसहभागिता मॉडल की सराहना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

प्राकृतिक धरोहर, स्थानीय संस्कृति और रोजगार से जुड़ रहा जीपीएम का पर्यटन विकास मॉडल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN:- छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का भ्रमण कर पर्यटन विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिले की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को समेटे पर्यटन गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों ने ली।
प्रवास के दौरान अधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें जीपीएम पर्यटन कॉफी टेबल बुक भेंट कर जिले में पर्यटन की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में पर्यटन को स्थानीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आजीविका से जोड़कर विकसित किया जा रहा है।


राजमेरगढ़ भ्रमण के दौरान श्री विवेक आचार्य एवं श्री नीलू शर्मा ने पर्यटन समितियों द्वारा संचालित गतिविधियों, पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण से जुड़े प्रयासों का निरीक्षण किया। स्थानीय पर्यटन समितियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जनसहभागिता के माध्यम से पर्यटन को रोजगार और स्वरोजगार का माध्यम बनाया जा रहा है।


अधिकारियों ने स्थानीय युवाओं की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन स्थलों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के पर्यटन विकास में स्थानीय समुदाय की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि स्थानीय लोग ही अपनी संस्कृति और प्राकृतिक विरासत के सबसे बड़े संरक्षक होते हैं।
प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। यहां पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। जनसहभागिता आधारित मॉडल से न केवल पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आर्थिक अवसर भी बढ़ेंगे।
अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने पर्यटन समितियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यटक अनुकूल वातावरण तैयार करने से जीपीएम प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सकता है।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी, पर्यटन समितियों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now