नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपी सकरी पुलिस की गिरफ्त में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपी सकरी पुलिस की गिरफ्त में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर ACGN:- थाना सकरी क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अवैध गतिविधियों एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लाखासार निवासी प्रार्थी विनोद कुमार सूर्यवंशी ने थाना सकरी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 23 जून 2026 को अपनी मोटरसाइकिल से बहतराई की ओर जा रहा था। इसी दौरान भगेला साहू के घर के पास मेन रोड पर लाखासार निवासी विमल यादव उर्फ बड़कू, रामेश्वर कोल उर्फ गुड्डू और यशवंत ध्रुव ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे।
प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। शिकायत पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 600/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विमल यादव उर्फ बड़कू पिता लतेल यादव उम्र 20 वर्ष एवं रामेश्वर कोल उर्फ गुड्डू पिता तिरिथ राम कोल उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी लाखासार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी यशवंत ध्रुव फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे और अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now