केसिंगा तेल नदी से बाली घाट तक भारी वाहनों की आवाजाही तत्काल बंद हो : डॉक्टर साहा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कालाहांडी, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- बिनोद कुमार जैन
केसिंगा सिटीजन फोरम ने उठाई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवाज
कालाहांडी ACGN:- केसिंगा शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और भारी वाहनों की आवाजाही से उत्पन्न हो रही परेशानियों को लेकर केसिंगा सिटीजन फोरम द्वारा स्थानीय जगन्नाथ मंदिर सभागृह में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर की वर्तमान स्थिति, यातायात व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा की गई।
पत्रकार सम्मेलन में केसिंगा शहर एवं आसपास के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने शहर की समस्याओं और समाधान को लेकर अपने-अपने विचार रखे।
केसिंगा सिटीजन फोरम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉक्टर हेमसागर साहा ने कहा कि शहर लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है, लेकिन बढ़ती आबादी और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था बेहद चिंताजनक होती जा रही है। आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में चिंता का माहौल है।
उन्होंने कहा कि तेल नदी के पास से बाली घाट की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन, विशेषकर बाली हाईवा के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ते दबाव से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए तेल नदी से बाली घाट तक भारी वाहनों की आवाजाही को तत्काल बंद किया जाए और इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए।
डॉक्टर साहा ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से लेकर उच्च अधिकारियों तक अपनी बात रखी गई है। उन्होंने टीटलागढ़ विधायक से लेकर ओडिशा सरकार तक शहर की समस्याओं को पहुंचाने का प्रयास किया है, ताकि जल्द से जल्द कोई ठोस समाधान निकाला जा सके।
पत्रकार सम्मेलन के दौरान केसिंगा शहर के विकास, यातायात सुधार, सड़क सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने भी कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
इस अवसर पर जगन्नाथ मंदिर समिति की ओर से उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। केसिंगा सिटीजन फोरम ने शहर के हित में लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


