नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और लोकभवन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और लोकभवन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा- योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ समाज की ओर बढ़ाएं कदम

रायपुर ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित जनसमूह के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।


इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करते हुए प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि पूरा छत्तीसगढ़ सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है।


राज्यपाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और मानसिक शांति के माध्यम के रूप में अपनाया जा रहा है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं बल्कि मन और भावनाओं को मजबूत बनाकर व्यक्ति के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। प्रतिदिन योगाभ्यास करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बच्चों में भी अनुशासन, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है।


राज्यपाल श्री डेका ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री विकास शील, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, पुलिस कमिश्नर रायपुर श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन शामिल हुए।


वहीं लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।


ईशा फाउंडेशन के योग प्रशिक्षक श्री रितेश प्रधान ने योग नमस्कार का अभ्यास कराया, जबकि योग आयोग के प्रशिक्षकों ने विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व की जानकारी दी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now