नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भव्य रूप से संपन्न हुआ शिव–पार्वती विवाह महोत्सव, श्रद्धा में डूबा राम मंदिर परिसर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भव्य रूप से संपन्न हुआ शिव–पार्वती विवाह महोत्सव, श्रद्धा में डूबा राम मंदिर परिसर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल

वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ दिव्य विवाह, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

बलांगीर ACGN:- स्थानीय राम मंदिर, डेली मार्केट परिसर में आयोजित भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह महोत्सव का गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य समापन हुआ। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर शिवमय वातावरण में डूबा रहा।


विवाह समारोह वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान शिव-पार्वती के विवाह के साक्षी बनकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
धार्मिक परंपरा के अनुसार माता पार्वती जी के माता-पिता की भूमिका में श्री अजय कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती श्रुति देवी अग्रवाल तथा भगवान महादेव जी के माता-पिता की भूमिका में श्री संजय कुमार अग्रवाल (अन्नू) एवं श्रीमती अनीता देवी अग्रवाल ने भाग लिया।


विवाहोत्सव के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया।


आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावी लोगों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


राम मंदिर परिसर में दो दिनों तक भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now