नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसआईआर जागरूकता अभियान में उमड़ा जनसमर्थन, मतदाताओं को किया गया जागरूक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एसआईआर जागरूकता अभियान में उमड़ा जनसमर्थन, मतदाताओं को किया गया जागरूक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला – कालाहांडी, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- बिनोद कुमार जैन

बलांगीर चौक से विज्ञप्ति आंचल परिसर तक निकाली गई जागरूकता रैली, प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर दिया जोर

कालाहांडी (ओडिशा) ACGN:- मतदाता जागरूकता एवं एसआईआर कार्यक्रम के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से केसिंगा शहर में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत स्थानीय बलांगीर चौक से लेकर विज्ञाप्ति आंचल परिसर तक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा लोकतंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाना था। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को मतदाता सूची, मतदाता पहचान और लोकतांत्रिक अधिकारों के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर कालाहांडी जिले के अपर कलेक्टर प्रभात परीड़ा, केसिंगा पंचायत समिति के बीडीओ जन्ने जय स्वाईं, केसिंगा तहसीलदार प्रशांति प्रधान, केसिंगा विज्ञप्ति अंचल के निर्वाही अधिकारी चिन्मय आचार्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग करने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि जागरूक मतदाता ही एक मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मतदान अधिकार का सही उपयोग करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
जागरूकता अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया। अभियान को नागरिकों का अच्छा समर्थन मिला।
कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पत्रकारों ने जागरूकता अभियान को व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मीडिया के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जनजागरूकता अभियानों को सफल बनाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अभियान के समापन पर उपस्थित अधिकारियों और नागरिकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now