नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 08 माह से वेतन नहीं, सफाईकर्मियों का छलका दर्द: कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

08 माह से वेतन नहीं, सफाईकर्मियों का छलका दर्द: कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महीनों से पारिश्रमिक भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट गहराया, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

मुंगेली ACGN:- जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर जनदर्शन में कार्यरत सफाईकर्मियों ने अपने लंबित पारिश्रमिक भुगतान को लेकर प्रशासन के समक्ष गंभीर समस्या उठाई है। सफाईकर्मियों ने कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपकर बताया कि वे पिछले लगभग 10 वर्षों से नियमित रूप से कंपोजिट बिल्डिंग की साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं, लेकिन पिछले 08 माह से उन्हें पारिश्रमिक राशि का भुगतान नहीं किया गया है।


सफाईकर्मियों का कहना है कि वे प्रतिदिन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कार्य का निर्वहन कर रहे हैं, इसके बावजूद कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बढ़ती महंगाई के बीच परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी खर्च और अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करना बेहद कठिन हो गया है।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि उनका पारिश्रमिक पूर्व में कलेक्टर कार्यालय की नाजिर शाखा के माध्यम से नियमित रूप से प्राप्त होता था, लेकिन पिछले आठ महीनों से भुगतान पूरी तरह लंबित है। भुगतान नहीं मिलने के कारण कई कर्मचारियों को कर्ज और उधारी का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
सफाईकर्मियों ने प्रशासन से मांग की है कि कम से कम पांच माह का बकाया पारिश्रमिक एकमुश्त भुगतान तत्काल किया जाए, ताकि वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें और आर्थिक राहत प्राप्त कर सकें। उनका कहना है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो उनके सामने और भी गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।


सफाईकर्मियों ने यह भी सवाल उठाया कि जिस कलेक्टर कार्यालय की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है, उसी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी अपने मेहनताने के लिए महीनों से भटकने को मजबूर हैं। शासन और प्रशासन द्वारा श्रमिकों के हितों की बात तो की जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कितनी तत्परता से संज्ञान लेता है और सफाईकर्मियों के लंबित भुगतान की समस्या का समाधान कब तक किया जाता है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी वर्षों की सेवा और मेहनत को देखते हुए प्रशासन शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें राहत प्रदान करेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now