सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर होगी भर्ती
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है लिखित परीक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की तैयारी
छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी क्रम में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार इन 2292 पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी जाएगी।
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। साथ ही भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी में सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि सहायक शिक्षक के इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां व्यापम द्वारा अलग से जारी की जाएंगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार व्याख्याता और शिक्षक के अन्य पदों पर भर्ती के लिए भी जल्द ही अलग-अलग विज्ञापन जारी किए जाएंगे, जिससे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






