नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेत की तारबंदी बनी मौत का जाल! अवैध बिजली करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, खेत मालिक गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खेत की तारबंदी बनी मौत का जाल! अवैध बिजली करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, खेत मालिक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

ग्राम कनेरी में सब्जी के खेत की जीआई तार से की गई घेराबंदी में प्रवाहित किया गया था करंट, पुलिस ने आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा।

बिलासपुर ACGN:- खेत की फसल बचाने के लिए की गई तारबंदी कब मौत का जाल बन गई, इसका दर्दनाक मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी से सामने आया है। यहां सब्जी के खेत में जीआई तार से घेराबंदी कर उसमें अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। इसी तार को छूने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने खेत मालिक टेकराम सोनी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 16 और 17 नवंबर 2026 की दरम्यानी रात की है। ग्राम कनेरी निवासी मृतिका खेत में पहुंची थी। खेत की जीआई तार से की गई घेराबंदी में झटका मशीन के माध्यम से अवैध बिजली कनेक्शन हुकिंग कर करंट प्रवाहित किया गया था। आरोप है कि खेत मालिक टेकराम सोनी के पुत्र, जो विधि से संघर्षरत बालक है, ने बिजली का करंट चालू करके छोड़ दिया था। इसी दौरान महिला ने घेराबंदी के बिजली वाले तार को हाथ से छू लिया और करंट की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम कनेरी निवासी टेकराम सोनी, पिता स्वर्गीय रामदयाल सोनी, उम्र 46 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने विधि से संघर्षरत बालक के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपीगणों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 3(5) तथा विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
यह घटना एक बार फिर खेतों और खुले स्थानों पर अवैध तरीके से बिजली का करंट प्रवाहित करने के गंभीर खतरे को सामने लाती है। फसल या संपत्ति की सुरक्षा के नाम पर इस तरह की व्यवस्था न केवल गैरकानूनी है, बल्कि किसी की जान भी ले सकती है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now