धान खरीदी में तेजी, एक दिन में 13 हजार क्विंटल से अधिक उपार्जन, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं पर रखी नजर, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
रायपुर जिले में 397 किसानों से एक दिन में 13,828 क्विंटल 80 किलो धान की खरीदी, अब तक 1,178 किसानों से 36,228 क्विंटल 40 किलो धान उपार्जित; कलेक्टर ने केंद्रों में पेयजल, छाया, बारदाना और तौल की व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जारी है। रायपुर जिले में भी किसान धान बेचने के लिए खरीदी केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। 17 नवंबर को जिले के 397 किसानों से कुल 13 हजार 828 क्विंटल 80 किलोग्राम धान की खरीदी की गई। इसके साथ ही अब तक जिले में 1,178 किसानों से कुल 36 हजार 228 क्विंटल 40 किलोग्राम धान का उपार्जन किया जा चुका है। प्रशासन के अनुसार खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
धान खरीदी व्यवस्था को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी का काम पूरी पारदर्शिता और सुचारू ढंग से संचालित होना चाहिए तथा किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों के बैठने, छाया, शुद्ध पेयजल, बारदाना, तौल और धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोकन व्यवस्था सुचारू रहे, किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और धान खरीदी से जुड़ी किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी रखी जाए।
बैठक में कलेक्टर ने रायपुर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सभी वार्डों, प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई कराने, कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता संबंधी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा।
इसके साथ ही विभिन्न विभागों में लंबित समय-सीमा के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आम नागरिकों के आवेदनों और शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने और मैदानी स्तर पर योजनाओं की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया।
बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम उमाशंकर बंदे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपील : आपके आसपास की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को हम तक पहुंचाएं। आपकी आवाज को प्रमुखता से उठाने के लिए संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































