नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों का सामान उड़ाया, लंबे समय से फरार आरोपी अजय धनकर गिरफ्तार, चोरी का तरीका भी आया सामने – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों का सामान उड़ाया, लंबे समय से फरार आरोपी अजय धनकर गिरफ्तार, चोरी का तरीका भी आया सामने

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

डुण्डेरा के कचरू नगर में पीछे का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, टीवी, लैपटॉप, फ्रिज और सोने-चांदी के आभूषण सहित 1.60 लाख की संपत्ति पार; पहले ही 4 आरोपी और 2 अपचारी बालकों पर हो चुकी है कार्रवाई


दुर्ग ACGN:- लंबे समय से बंद पड़े मकान की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक और फरार आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम डुण्डेरा के कचरू नगर में सूने मकान का ताला और पीछे का दरवाजा तोड़कर घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 1 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति चोरी की गई थी। इस मामले में फरार चल रहे अजय धनकर (19 वर्ष), निवासी कचरू नगर, ग्राम डुण्डेरा को पुलिस ने 16 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस प्रकरण में पहले ही चार आरोपियों और दो अपचारी बालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी सदीश कुमार (46 वर्ष), निवासी कचरू नगर, ग्राम डुण्डेरा ने थाना उतई में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके भाई आनंदु सुकुमारन का मकान सरस्वती मंच के पास स्थित है। भाई के विदेश में रहने और परिवार के अन्यत्र निवास करने के कारण मकान लंबे समय से बंद था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों ने 7 और 8 अक्टूबर की दरम्यानी रात मकान को निशाना बनाया।
आरोपियों ने मकान के पीछे स्थित किचन का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे एलईडी टीवी, लैपटॉप, फ्रिज, वाशिंग मशीन, पंखे, घरेलू उपयोग की अन्य सामग्री, सोने के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 501/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331(4), 317(2) और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पहले तीन वयस्क आरोपियों तथा दो अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की थी। चोरी के सामान को खरीदने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी मामले में फरार चल रहे अजय धनकर की तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस टीम ने पतासाजी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
पहले रेकी, फिर बंद मकान में चोरी और सामान की बिक्री
पुलिस के अनुसार, आरोपियों का तरीका यह था कि वे पहले ऐसे मकानों की पहचान करते थे, जो लंबे समय से बंद रहते थे। इसके बाद रात के समय मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते और कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए सामान को अलग-अलग व्यक्तियों को बेचकर उससे मिली रकम आपस में बांट लेते थे।
प्रकरण की पूर्ववर्ती कार्रवाई में चोरी के शेष सामान के साथ बिक्री से प्राप्त 58 हजार 500 रुपये की राशि दुरपत धनकर के घर से बरामद की गई थी। बरामद सामग्री में फ्रिज, वाशिंग मशीन, सीलिंग पंखा, लैपटॉप, सोने के आभूषण और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मकान को लंबे समय तक सूना छोड़ने पर आसपास के विश्वसनीय पड़ोसियों और संबंधित थाना पुलिस को इसकी जानकारी दें। घर के दरवाजों और खिड़कियों को सुरक्षित रखें तथा संभव हो तो सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपील : आपके आसपास की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को हम तक पहुंचाएं। आपकी आवाज को प्रमुखता से उठाने के लिए संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now