नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब परीक्षा के लिए नहीं भटकेंगे हजारों युवा, राजधानी में बनेगा 20 हजार से अधिक परीक्षार्थियों की क्षमता वाला हाईटेक केंद्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अब परीक्षा के लिए नहीं भटकेंगे हजारों युवा, राजधानी में बनेगा 20 हजार से अधिक परीक्षार्थियों की क्षमता वाला हाईटेक केंद्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित एकीकृत परीक्षा केंद्र में ऑनलाइन परीक्षा, पार्किंग, सुरक्षा जांच और आवागमन की मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी सुविधा विकसित करने की तैयारी है। अब नीट, कर्मचारी चयन मंडल, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की परेशानी से राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राजधानी में अत्याधुनिक एकीकृत परीक्षा केंद्र (यूनिफाइड एग्जामिनेशन सेंटर) का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इस केंद्र में एक साथ 20 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी।
प्रस्तावित परीक्षा केंद्र का निर्माण पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में किया जाना है। यहां परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा के साथ पार्किंग, सुगम प्रवेश, सुरक्षा जांच और आवागमन की बेहतर व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं को एक ही स्थान पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना और परीक्षा के दिन होने वाली भागदौड़ व परेशानियों को कम करना है।
इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समीक्षा बैठक लेकर प्रस्तावित निर्माण की योजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजधानी में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र अलग-अलग क्षेत्रों में होने के कारण परीक्षार्थियों को आवागमन, यातायात और समय की समस्या का सामना करना पड़ता है। एकीकृत परीक्षा केंद्र बनने से अभ्यर्थियों को एक ही परिसर में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें परीक्षा देने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध होगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र की रूपरेखा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जाए। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के एक साथ ऑनलाइन परीक्षा देने की सुविधा विकसित करने के साथ प्रवेश और सुरक्षा जांच के लिए अलग-अलग द्वार बनाए जाएं, ताकि जांच के दौरान अनावश्यक भीड़ न लगे और अभ्यर्थियों का समय बर्बाद न हो। उन्होंने पार्किंग और परिसर में आवागमन की व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि यह केंद्र केवल परीक्षा आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि आधुनिक सुविधाओं के मामले में पूरे देश में छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बनाने वाला भवन बने। इसके निर्माण की कार्ययोजना में परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता दी जाए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने परीक्षा केंद्र को पर्यावरण अनुकूल तरीके से विकसित करने की बात कही। उन्होंने परिसर में शांत, सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण तैयार करने पर जोर दिया, ताकि परीक्षार्थी बिना किसी परेशानी के एकाग्रता के साथ परीक्षा दे सकें। बैठक में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित रहे।
राजधानी में प्रस्तावित यह एकीकृत परीक्षा केंद्र तैयार होने के बाद हजारों अभ्यर्थियों को एक साथ परीक्षा देने के लिए आधुनिक व्यवस्था मिल सकेगी। अब देखना होगा कि इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है और युवाओं को इसका लाभ कब तक मिल पाता है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपील : आपके आसपास की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को हम तक पहुंचाएं। आपकी आवाज को प्रमुखता से उठाने के लिए संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now