नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मामूली टक्कर पर खूनी हमला! युवक पर चाकू से वार, दो आरोपी और चार नाबालिग गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मामूली टक्कर पर खूनी हमला! युवक पर चाकू से वार, दो आरोपी और चार नाबालिग गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

चंगोराभाठा में ऑटो की टक्कर के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, एंटी क्राइम यूनिट और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चाकू और वारदात में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त।

रायपुर ACGN:- सड़क पर हुई मामूली टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गया। रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवक और विधि से संघर्षरत चार बालक शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल मयंक ठाकुर पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल जा चुका है।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 8 नवंबर 2026 की रात करीब 11:50 बजे श्रीराम नगर, चंगोराभाठा रोड की है। प्रार्थी सतीश यादव सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान एक इलेक्ट्रिक ऑटो चालक ने कथित तौर पर तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। ऑटो में झंडा चौक निवासी मयंक ठाकुर सहित अन्य लोग सवार थे।
बताया गया कि टक्कर के बाद सतीश यादव ने ऑटो चालक को वाहन देखकर चलाने की बात कही। इसी बात पर ऑटो में सवार लोग नीचे उतर आए और उसके साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की शिकायत पर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 704/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 296, 109(1), 190, 191(2), 191(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया ने अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। प्रार्थी से विस्तृत जानकारी लेने के साथ आरोपियों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाया गया। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने मयंक ठाकुर, लक्ष्य निर्मलकर उर्फ आदि और विधि से संघर्षरत चार बालकों सहित कुल छह को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक चाकू और इलेक्ट्रिक ऑटो क्रमांक CG 04 QK 7490 जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, मयंक ठाकुर पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल निरुद्ध रह चुका है।
इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर मामूली विवाद के हिंसक रूप लेने और युवाओं में बढ़ती आक्रामकता को लेकर चिंता खड़ी कर दी है। आखिर सड़क पर हुई एक टक्कर को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि मामला चाकू से जानलेवा हमले तक पहुंच गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपनी महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now