नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस को चकमा देकर भागा, लेकिन तीन घंटे में फिर गिरफ्त में! पर्स में छिपा मिला MDMA ड्रग्स – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुलिस को चकमा देकर भागा, लेकिन तीन घंटे में फिर गिरफ्त में! पर्स में छिपा मिला MDMA ड्रग्स

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- विशेष रिपोर्ट

मौदहापारा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से 4.93 ग्राम संदिग्ध MDMA ड्रग्स बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।

रायपुर ACGN:- पुलिस की गिरफ्त से निकलकर अंधेरी गलियों में गायब होने की कोशिश करने वाला संदिग्ध ज्यादा देर तक बच नहीं सका। रायपुर के रजबंधा मैदान के पास पुलिस को चकमा देकर फरार हुए 22 वर्षीय युवक को संयुक्त टीम ने महज तीन घंटे के भीतर दोबारा पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पेड़ के नीचे छिपाए गए पर्स से चार पैकेट में सफेद नशीला पाउडर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद पदार्थ MDMA ड्रग्स है, जिसका कुल वजन 4.93 ग्राम और अनुमानित कीमत 28 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन से जारी जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 की शाम प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखकर ग्राहक तलाशने की सूचना मिली थी। इस पर थाना मौदहापारा और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने रजबंधा मैदान के पास संदिग्ध युवक को पकड़ा। मौके पर पूछताछ और तलाशी की कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाश तेज कर दी। लगातार खोजबीन और घेराबंदी के बाद फरार होने के करीब तीन घंटे के भीतर उसे काला मैदान के पास दोबारा अभिरक्षा में ले लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी मुशर्फ कादरी, पिता मुख्तार खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी मौदहापारा की निशानदेही पर समवेत शिखर कॉम्प्लेक्स के पास एक पेड़ के नीचे छिपाकर रखे गए पर्स की तलाशी ली गई। उसमें चार पैकेट में सफेद नशीला पाउडर मिला। पैकेट सहित इसका कुल वजन 4.93 ग्राम पाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा बताए जाने के आधार पर इसे MDMA ड्रग्स बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 28 हजार रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से नकदी रकम, एक एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन और एक डियो स्कूटी भी जब्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना मौदहापारा में NDPS एक्ट की धारा 22(ख) एवं 29 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अब पूछताछ में सामने आई नशीले पदार्थ की आपूर्ति से जुड़ी जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में अब जांच का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि बरामद मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से हुई और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपनी महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now