नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , त्योहारों में खौफ फैलाने निकले थे तीन युवक! पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबोचा, हथियार भी बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

त्योहारों में खौफ फैलाने निकले थे तीन युवक! पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबोचा, हथियार भी बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

पुरानी भिलाई पुलिस की तीन स्थानों पर एक साथ कार्रवाई, धारदार चापड़ समेत तीन हथियार जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा।


दुर्ग ACGN:- त्योहारों के बीच आम नागरिकों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से धारदार लोहे के हथियार बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर कुछ व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अलग-अलग स्थानों से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से धारदार लोहे के हथियार बरामद किए गए।
पुलिस की कार्रवाई सीएसईबी कॉलोनी ग्राउंड के खंडहर रोड के पास, भिलाई श्मशान घाट के पास कैम्प-03 क्षेत्र सहित थाना क्षेत्र के अन्य स्थान पर की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में गजेंद्र कुमार बंजारे (27 वर्ष), निवासी कैम्प-02 छावनी, अपराध क्रमांक 666/2026; विवेक यादव (21 वर्ष), मूल निवासी जिला देवरिया उत्तर प्रदेश एवं वर्तमान निवासी कैम्प-02 छावनी, अपराध क्रमांक 665/2026; तथा सूरज प्रसाद (25 वर्ष), निवासी पुराना मछली मार्केट कैम्प-02 छावनी, अपराध क्रमांक 667/2026 शामिल हैं।
पुलिस ने गजेंद्र कुमार बंजारे के कब्जे से एक धारदार लोहे का हथियार, विवेक यादव से एक लोहे का धारदार चापड़नुमा हथियार और सूरज प्रसाद से एक अन्य धारदार लोहे का हथियार जब्त किया है।
त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुरानी भिलाई पुलिस लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी कर रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, लोगों को डराने-धमकाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं कोई व्यक्ति धारदार हथियार लेकर घूमता दिखाई दे या लोगों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधियों में शामिल हो, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें और त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपनी महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now