नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गरीबों के आशियाने उजाड़कर नहीं होगा विकास, फोरलेन पर जयसिंह अग्रवाल का बड़ा बयान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गरीबों के आशियाने उजाड़कर नहीं होगा विकास, फोरलेन पर जयसिंह अग्रवाल का बड़ा बयान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

बजरंग चौक–परसाभाठा मार्ग पर फोरलेन का मुद्दा गरमाया, BALCO से बाउंड्री पीछे कर सड़क के लिए जमीन देने की मांग

कोरबा ACGN:- बजरंग चौक–परसाभाठा मार्ग के प्रस्तावित फोरलेन को लेकर स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों की चिंता के बीच पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गुरुवार को परसाभाठा क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बाजार चौक में नागरिकों और छोटे दुकानदारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत गरीबों के घर और उनकी रोजी-रोटी नहीं होनी चाहिए।


जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि परसाभाठा के कई छोटे दुकानदार वर्षों से छोटी-छोटी दुकानों के जरिए अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में दुकानों को हटाने का असर केवल दुकान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परिवारों की आय पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि BALCO फोरलेन बनाए या जरूरत हो तो सिक्सलेन बनाए, लेकिन सड़क निर्माण के लिए छोटे दुकानदारों को उजाड़ना उचित नहीं होगा।
उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सड़क के लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत है तो BALCO प्रबंधन अपनी बाउंड्री पीछे कर आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने पर विचार करे। उनका कहना है कि इससे सड़क का विकास भी हो सकता है और छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी भी बचाई जा सकती है।


पूर्व मंत्री ने BALCO प्रबंधन से स्थानीय लोगों के साथ संवाद करने की मांग करते हुए कहा कि उद्योग की सामाजिक जिम्मेदारी केवल उत्पादन तक सीमित नहीं होनी चाहिए। स्थानीय युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों की सुविधाएं, कार्यस्थल की सुरक्षा और प्रभावित परिवारों के हितों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने प्रशासन से स्थानीय लोगों की आपत्तियों और सुझावों को सुनकर BALCO प्रबंधन के साथ समन्वय करने तथा सड़क की डिजाइन और भूमि सीमा का पुनः परीक्षण कर व्यावहारिक समाधान निकालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “सड़क बनाइए, विकास कीजिए, जरूरत हो तो सिक्सलेन बनाइए, लेकिन उन गरीब दुकानदारों को उजाड़कर नहीं, जिनकी छोटी-सी दुकान ही उनके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा है।”


कार्यक्रम में कोरबा जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, बालकोनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सुमेर डालमिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहू, निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद रामगोपाल कुर्रे, बद्री किरण, रवि चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी, पालूराम साहू, मंडल अध्यक्ष देवीदयाल सोनी, बुधेश्वर चौहान, इकबाल कुरैशी सहित श्रमिक नेता संजू शर्मा, एफ.डी. मानिकपुरी, राकेश पंकज, मुन्ना खान, पुष्पा पात्रे, निकिता खलखो और राजा यादव समेत बड़ी संख्या में प्रभावित निवासी, दुकानदार और नागरिक मौजूद रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now