नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिल्हा पुलिस की प्रहार कार्रवाई : अवैध गतिविधियों पर बिल्हा पुलिस का प्रहार, 6 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिल्हा पुलिस की प्रहार कार्रवाई : अवैध गतिविधियों पर बिल्हा पुलिस का प्रहार, 6 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


गांव से मिली शिकायत और सूचना के बाद पुलिस की कार्रवाई, शराब बिक्री, जुआ और मारपीट से जुड़े मामलों में इस्तगासा

बिल्हा ACGN:- अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार बीट भ्रमण और जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मिली सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत भैसबोड़ के ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब बिक्री और जुआ खेलने की शिकायत करते हुए लिखित आवेदन दिया था। वहीं ग्राम भटगांव में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट की घटना से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायतों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा ने टीम गठित कर संबंधित लोगों की पतासाजी कर कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में ग्राम भैसबोड़ के रामकुमार आनंद उम्र 20 वर्ष, महेश कोसले उम्र 34 वर्ष, जमुना बाई मनहर उम्र 35 वर्ष और राजेश बंजारे उम्र 37 वर्ष के खिलाफ अलग-अलग इस्तगासा तैयार किया गया। वहीं ग्राम भटगांव निवासी शक्ति साहू उम्र 24 वर्ष और प्रदीप मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सभी छह लोगों के विरुद्ध धारा 170, 126, 351(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा क्रमांक 52/2026 से 56/2026 तक वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और विवाद की स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखना है।
बिल्हा पुलिस ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीट भ्रमण और जनसंपर्क के दौरान मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर आगे भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मंजुला साहू, रोशनी ध्रुव, देवेन कुमार, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगड़े और आरक्षक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now